• +91 865 5360 538

School Song Page

Contact Us

विद्यालय गीत

जय माँ सरस्वती

आज हम संकल्प करेंगे

जग का कायाकल्प करेंगे

हर हवा का रुख करेंगे

ज्ञान के अनुकूल

हमारा वी. डब्ल्यू. ए. हाईस्कूल ॥१॥

बागबाँ ने बीज बोया

बीज तरुवर बन गया,

हिंद देखो, आज यह

दुनिया का गुरुवर बन गया,

बदले हैं फूलों में हमने

अगनित ही शूल

हमारा वी. डब्ल्यू. ए. हाईस्कूल ॥२॥

आँधियों में देखो हम

दीपक जलाते हैं,

नन्हे मुन्ने तारों को

सूरज बनाते हैं,

आत्मा में पालते हैं

नेकियों के उसूल

हमारा वी. डब्ल्यू. ए. हाईस्कूल ॥३॥